Back to News
राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल
भीलवाड़ा के कपड़ा उद्योग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। अब टेक्सटाइल प्रोसेस हाउस भूजल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के शोधित पानी का उपयोग करेंगे। पहले चरण में 21 इकाइयों से इसकी शुरुआत होगी, जिससे प्रतिदिन लाखों लीटर भूजल की बचत होगी।