Back to News
बनेड़ा की एल्युमिनियम फैक्ट्री बंद करने के आदेश, भट्टी में LDO की जगह टायर ऑयल जलाकर फैला रहे थे प्रदूषण
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने और प्रदूषण फैलाने वाली एक बड़ी औद्योगिक इकाई के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने भीलवाड़ा जिले में बनेड़ा तहसील के ग्राम बेरा स्थित एल्युमिनियम एक्सटूजन प्रोफाइल बनाने वाली कंपनी अतुल्या एक्सट्रशंस प्राइवेट लिमिटेड को तुरंत प्रभाव से बंद करने (क्लोजर) के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही इकाई को काम करने के लिए दी गई सहमति को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-banera-aluminum-factory-ordered-shut-for-burning-tyre-oil-causing-pollution-20679998